Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
HomeUncategorizedडीएम ने सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया

डीएम ने सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने तड़के मसूरी डायवर्जन राजपुर रोड से पहाड़ी पेडलर्स, टीमवंडर्स बाईक गु्रप के बाईक गु्रप को सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण को समर्पित रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मसूरी डायवर्जन से मसूरी तक गई, जहां पर्यावरण सरंक्षण एवं सड़क सुरक्षा को समर्पित इस रैली से जनमानस में पर्यावरण के सरंक्षण सुरक्षित सफर के लिए संदेश दिया।
जिलाधकारी ने कहा कि आज इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर अत्यंत हर्ष हो रहा है। यह साईकिल बाइक रैली पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण न केवल हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है, बल्कि वर्तमान में भी हमारे स्वास्थ्य और जीवन स्तर को प्रभावित करता है। हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक के कम उपयोग जैसे कार्यों को अपनाना चाहिए। साथ ही, सड़क सुरक्षा भी एक गंभीर विषय है। सड़क पर चलने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, गति सीमा का ध्यान रखना, और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमें न केवल स्वयं सुरक्षित रहना है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है। यह साईकिल बाइक रैली न केवल एक यात्रा है, बल्कि एक संदेश है एक जागरूकता का संदेश।
उन्होंने प्रतिभागियों को धन्यवाद करते हुए सभी नागरिकों से मिलकर एक सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य का निर्माण करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल, पहाड़ी पेडलर साईकिल गु्रप से गजेन्द्र रमोला, अनुज नौटियाल, प्यूष अरोउ़ा, हिमानी गुरूंग श्रद्धा, विनोद सकलानी, अरूण कुमार, टीम वंडर बाइक ग्रुप से अंकुष काबोज, सुमित नौटियाल, नईम, हेमंत, ऋषिकेश से पंहुचे 58 वर्षीय कुलदीप सिंह असवाल, जन्म्येजय तोमर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments