Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा द्वारा नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेता गणों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप एवं प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित को गढ़वाल मण्डल का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल को कुमाऊं मंडल का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा सभी वरिष्ठ पर्यवेक्षकगणों से अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंन्दवान को गढवाल मंडल में इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने हेतु अधिकृति करते हुए उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी लाईन के तहत विचार-विमर्श के उपरान्त मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे। साथ ही सोनिया आनन्द रावत को मसूरी नगर पालिका क्षेत्र का प्रभारी बनाते हुए आशा व्यक्त की है कि वे शीघ्र ही मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में अपना योगदान करेंगे। विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि नगर निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस द्वारा मुख्यालय देहरादून में कन्ट्रोल रूम की स्थापना करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश पंत को कन्ट्रोल रूम प्रभारी, गोपाल गडिया, नवनीत सती, गिरीश पपनै, विकास नेगी, विशाल मौर्य को सहप्रभारी तथा शीशपाल सिंह बिष्ट को मीडिया कोर्डिनेटर व सुलेमान अली को मीडिया सह कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments