Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने वेटरन्स डे पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल ने वेटरन्स डे पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर शौर्य स्थल, देहरादून में वीर शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात की और देश सेवा हेतु दिए गए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने वेटरन्स डे पर पहली बार आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की परेड की सलामी भी ली।
राज्यपाल ने कहा कि यह दिन न केवल हमारे सैनिकों के सर्वाेच्च बलिदान को याद करने का अवसर है, बल्कि यह हमें राष्ट्र प्रथम, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने की प्रेरणा भी देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर सशस्त्र बलों के जवानों, नौसैनिकों, वायुसैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे वेटरन्स ने अपना जीवन देश की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया है। उनका जज्बा और समर्पण आज भी समाज में चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कमांडेंट आईएमए लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, डिप्टी जीओसी सब एरिया ब्रिगेडियर संजोग नेगी, रियर एडमिरल पीयूष पावसी, एयर कमोडोर नीरज शर्मा सहित भूतपूर्व सैनिकों में ले. जनरल वी के मिश्र, ले. जनरल संजय असवाल और भूतपूर्व सैनिक, देहरादून स्टेशन के सेवारत अधिकारी, जेसीओ और अन्य रैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments