Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डशहर में 11 स्थानों पर नई यातायात लाइट लगाई जाएगी, डीपीआर तैयार

शहर में 11 स्थानों पर नई यातायात लाइट लगाई जाएगी, डीपीआर तैयार

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल शहर की यातायात व्यवस्था एवं जनमानस की सुरक्षा के लिए गंभीर है। कार्यभार ग्रहण करते ही डीएम ने निरंतर फिल्ड विजिट करते हुुए शहर में सीसीटीवी कैमरे, यातायात लाईट महिलाओं के लिए पिंक टायलेट पिंक बूथ कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकताओं वाले कार्यों में रखते हुए निंरतर धरातल पर उतार रहें हैं तथा डीएम स्वयं इन कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में 11 स्थानों पर नई यातायात लाईट लगाई जा रही हैं, जिसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है, अगले माह तक कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। साथ ही पुलिस विभाग के सभी कैमरें स्मार्ट सिटी के इन्टिग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम से अगले माह तक इन्टिग्रेट कर लिए जाएगें, इसके लिए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी किये गए हैं। डीएम द्वारा यातयात लाईट तथा सीसीटीवी कैमरे इन्टिग्रेटेड सिस्टम से जोड़ने हेतु डीएम द्वारा फंड का इंतजाम कर लिया है। वर्षों से पुलिस के कैमरे डीआईसीसीसी से न जुड़ने पर डीएम हैरानगी जताते हुए, यथाशीघ्र इन्टिग्रेट करने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्मार्ट सीटी के अन्तर्गत यातायात व्यवस्था सुगम बनान हेतु चैराहों का सौन्दर्यीकरण के साथ ही सड़क सुरक्षा अन्तर्गत निरंतर कार्य गतिमान है। पल्टन बाजार में 22 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुकें। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया किया सड़क सुधारीकरण कर्यों एवं निरंतर चलाए जा रहे अभियान के फलस्वरूप नवम्बर 2024 से दिसम्बर तक पिछले वर्ष की तुलना में दुर्घटना कम हुई हैं। वही जिलाधिकारी द्वारा क्यूआरटी का भी गठन किया गया है जो सड़क पर निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा के कार्यों के जायजा लेने के साथ ही लापरवाही एजेंसी के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति भी कर रही हैै।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments