Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजीटीसीसी सदस्यों और शेफ डी मिशन की बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेल...

जीटीसीसी सदस्यों और शेफ डी मिशन की बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों पर हुई चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए, आज खेल तकनीकी आचरण समिति (जी.टी.सी.सी) के सदस्यों और शेफ डी मिशन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी खेलों की तैयारियों और कार्यप्रणाली को अंतिम रूप देना था।
जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी और सदस्य मनिंदर पाल सिंह, रविंदर चैधरी, एस. देसवाल, और कमलेश मेहता ने शेफ डी मिशन के साथ मिलकर खेलों के सुचारू और सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की। बातचीत का मुख्य केंद्र खेलों की व्यवस्था, प्रतियोगिता अनुसूची, और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर रहा।
ष्हम एथलीटों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज की बैठक इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा। 38वें राष्ट्रीय खेल, 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होंगे, जिसमें देशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। जीटीसीसी के सदस्य मनिंदर पाल सिंह ने कहा, शेफ डी मिशन के साठ की बैठक में हमने प्रश्नों के समाधान निकाले और आगे की कार्यप्रणाली को स्पष्ट करने पर ध्यान केंद्रित किया। जीटीसीसी, शेफ डी मिशन के सुझावों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments