Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी को दिल्ली में स्टार प्रचारक बनाने से बड़ी जीत निश्चितः महेंद्र...

धामी को दिल्ली में स्टार प्रचारक बनाने से बड़ी जीत निश्चितः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को दिल्ली चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए जाने को वहां बड़ी जीत के लिए अहम बताया है। वहीं उनके वहां जाने से 25 लाख से अधिक उत्तराखंडी प्रवासियों का भाजपा के पक्ष में एकजुट होने का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में रहने वाले राज्य के प्रवासियों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, उनके साथ देवभूमि के विकास, समृद्धि और ऐतिहासिक कार्य भी वहां के विधानसभा चुनाव में चर्चा का विषय बनेंगे। जो दिल्लीवासियों में भाजपा की सरकारों के पार्टी विश्वास बढ़ाने में मददगार होंगे।उन्होंने कहा, यह हम सबके लिए गौरव का विषय है कि धामी उत्तराखंड के ही नहीं पूरे देश के नेता बन गए है। उनके द्वारा उत्तराखंड में लिए ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय आज देश के विभिन्न राज्यों में नजीर बन गए हैं। यही वजह है कि इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने देश भर में 60 से अधिक स्थानों पर पार्टी ने प्रचार की जिम्मेदारी दी थी। इन सभी स्थानों पर परिणाम भाजपा के पक्ष में बेहतर आए थे। इसके बाद जहां जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां भी पार्टी को बड़ा लाभ मिला है, अब चाहे महाराष्ट्र हो, हरियाणा हो, झारखंड या फिर जम्मू कश्मीर हो।
उन्होंने कहा, वह निश्चित रूप से कह सकते हैं कि दिल्ली के जो चुनाव हो रहे हैं उसमें प्रवासी उत्तराखंडी, भाजपा को अपना पूर्णतया समर्थन देंगे। वहां उत्तराखंड की बहुत बड़ी आबादी निवास करती है और मतदाताओं की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो यह लगभग 25 लाख से अधिक है। ऐसे में वहां मुख्यमंत्री धामी का जाना पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाने का काम करेगा। अब उत्तराखंड में 21 जनवरी को निकाय चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर दिल्ली प्रचार में शामिल होंगे। वहां वह जनसभा, जनसंपर्क और रोड शो आदि के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments