Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकड़ी मेहनत के साथ ग्राउंड स्तर पर कार्य करेंः डीएम

कड़ी मेहनत के साथ ग्राउंड स्तर पर कार्य करेंः डीएम

रुद्रप्रयाग। राज्य सिविल व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के नव नियुक्त अधिकारियों के ग्राम अध्ययन कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आम जनमानस की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर को जाया न होने दें तथा कड़ी लगन एवं मेहनत से ग्राउंड स्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है तथा उन्हें जो जन सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, उसके लिए सभी को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं गाइडलाइन का भली-भांति अध्ययन करते हुए कार्यों को करना है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नव नियुक्त अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर किए गए भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्या एवं उनके अनुभव को भी जाना। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त अधिकारियों ने ग्राम स्तर पर ग्रामीणों की समस्या एवं उनके समाधान के संबंध में अपने अनुभव को भी साझा किया। बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी ने वन अधिनियम एवं वन विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने भी विकास योजनाओं की क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला उद्यान अधिकारी वीरेंद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments