Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डअखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी की बैठक में वर्षभर की गतिविधियों...

अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी की बैठक में वर्षभर की गतिविधियों का कैलेंडर बनाया गया

देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी की पहली महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सबसे पहले पूरे वर्ष भर की गतिविधियों का कैलेंडर बनाया गया। साथ ही कार्यकारिणी के दो पदाधिकारियों विकास ठाकुर को विधि सचिव के रूप में व सूर्य प्रकाश भट्ट को संगठन सचिव के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना द्वारा दिलाई गई।
इसके बाद सभा के कार्य करने हेतु पूरे वर्ष भर का केलिन्डर प्रस्तावित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से, बसंत पंचमी, चौत्र प्रतिपदा, हरेला, घी संक्रांति, श्रीदेव सुमन जयंती आदि को वृहद रूप से मनाने का प्रताव बनाया गया।जून के विद्यालय अवकाश के दौरान, युवा पीढ़ी को गढ़वाली सिखाने के लिए सभा भवन में गढ़वाली सिखाने की की कक्षाएं संचालित की जाएंगी और दशहरे से दीवाली के मध्य में 10 दिवसीय कौथिग के आयोजन का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमो में हमे समाज की सहभागिता बढ़ानी होगी। महासचिव ने कहा कि शीघ्र ही हम हर क्षेत्र में समितियां गठित करेंगे और उनमें युवाओं को अम्बेसडर बना कर समाज को जागरूक करेंगे स्कूली बच्चों के लिए गढ़वाली संस्कृति और साहित्य प्रतियोगिता जिला स्तर पर कराई जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष रोशन धस्माना, उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, महासचिव गजेंद्र भंडारी, सह सचिव संतोष गैरोला, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह असवाल, सांस्कृतिक सचिव पंडित उदय शंकर भट्ट, विकास ठाकुर, संगठन सचिव डॉ सूर्य प्रकाश भट्ट, साहित्यिक सचिव मुनीराम सकलानी, महिला कल्याण, प्रबंध सचिव विरेंद्र सिंह असवाल, प्रवक्ता अजय जोशी, दिनेश बोड़ाई, नथा सिंह पवार, डॉ मानसिंह राणा, दिनेश सकलानी, लक्ष्मी बहुगुणा, द्वारिका बिष्ट, तारेश्वरी भंडारी, मकान सिंह असवाल, दयानंद सेमवाल, संपूर्णानंद चंदोला, संजय डिमरी, मुकेश सुंदरियाल लेखा निरीक्षक (आंतरिक) कमल किशोर काला आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments