Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारीः स्विमिंग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर...

38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारीः स्विमिंग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

देहरादून। आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग द्वारा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हल्द्वानी में स्विमिंग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों की टीमों के प्रतिभागी भी शामिल हो रहे हैं। खिलाड़ियों की बेहतर सुविधा और प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए स्विमिंग पूल में विशेष पूल हीटिंग सिस्टम भी लगाया गया है, ताकि ठंड के मौसम में भी खिलाड़ी बिना किसी बाधा के प्रशिक्षण कर सकें। यह कदम खिलाड़ियों को उनकी तकनीक और सहनशक्ति को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।
शिविर में शामिल सभी प्रतिभागी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ अभ्यास कर रहे हैं। जैसे-जैसे खेलों की शुरुआत नजदीक आ रही है, उनकी तैयारियों में और तेजी आ गई है। इन सुविधाओं पर बात करते हुए, माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, ष्राष्ट्रीय खेलों में स्विमिंग की प्रतियोगिता आयोजित करना एक चुनौती थी, क्योंकि हम ऐसा स्विमिंग पूल और ऐसी सुविधाएं चाहते थे जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की हों। विशेष रूप से सर्दी के मौसम में भी पूल के टेंपरेचर को 22 डिग्री के आसपास रखना जरूरी था।बहरहाल खुशी की बात यह है कि अब हमारा स्विमिंग पूल बिल्कुल अंतरराष्ट्रीय मानको के हिसाब से तैयार है और यहां अब खिलाड़ी अभ्यास भी कर रहे हैं। 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेंगे, जिसमें देशभर के हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल विभाग का यह प्रयास खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने और राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments