Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डबीजेपी ने श्रीनगर नगरनिगम चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

बीजेपी ने श्रीनगर नगरनिगम चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में नगर निगम श्रीनगर पहुंचकर भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी आशा उपाध्याय के लिए वोट मांगे। सीएम धामी के साथ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे। पूर्व और जनसभा के बाद शहर में भाजपा ने रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
धामी ने जनसभा में सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही यूसीसी नियमावली पर कैबिनेट में मुहर लगाने के बाद सीएम ने जनसभा में कहा कि प्रदेश में यूसीसी का फायदा आने वाले कुछ समय पर ही नजर आ जाएगा।
सीएम ने विपक्षी पार्टी पर भी निशाना साधा और विपक्ष को राम मंदिर विरोधी और कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोधी बताया। सीएम ने कहा कि इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही प्रदेश में विकास तेजी के साथ रफ्तार पकड़ेगा। सीएम ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से श्रीनगर में भी कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नीली और पीली चादर चढ़ाकर जो सरकारी भूमि पर कब्जे का लैंड जिहाद चल रहा था, उस पर हमने कार्रवाई की है। अब तक पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमणमुक्त करवाई जा चुकी है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण, दंगारोधी और नकलरोधी कानून बनाए गए हैं। प्रदेश में पारदर्शी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं। अब तक 19 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। किसी में भी कोई शिकायत नहीं आई है। आज गरीब घरों के मेधावी बच्चे सरकारी नौकरी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments