Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय खेलः एमडीडीए उपाध्यक्ष ने लिया प्राधिकरण की तैयारियों का जायजा

राष्ट्रीय खेलः एमडीडीए उपाध्यक्ष ने लिया प्राधिकरण की तैयारियों का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट तक प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे सौन्दर्यकरण के कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों को देखते हुए तेजी से सभी सौन्दर्यकरण के कार्य पूरे किए जाएं।
एमडीडीरए उपाध्यक्ष आज दोपहर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचे जहां से उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश एवं देहरादूनवासियों के लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जी-20 एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर सौन्दर्यकरण सहित उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित कलाकृतियों को विभिन्न स्थानों पर उकेरा गया था। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत भी हमें उसी प्रकार से कार्य करने हैं ताकि देशभर से आने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड की राज्य की पारंपरिक संस्कृति से भी परिचित हो सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments