Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डलोहाघाट में स्याही खत्म होने से रुका मतदान, घंटों रुकी रही वोटिंग,...

लोहाघाट में स्याही खत्म होने से रुका मतदान, घंटों रुकी रही वोटिंग, धरने पर बैठे बीजेपी कैंडिडेट

लोहाघाट। लोहाघाट के कचहरी वार्ड में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू है। कुछ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया ही था कि मतदान के लिए प्रयोग की जाने वाली स्याही में दिक्कत आने लगी। ऐसे में प्रत्याशियों और मतदाताओं ने अपनी आपत्ति जताई, जिससे मतदान को रोकना पड़ा। इसी बीच अपने मत का प्रयोग करने आ रहे मतदाताओं को पोलिंग बूथ के बाहर घंटो इंतजार करना पड़ा।
प्रत्याशियों की आपत्ति जताई गई कि मतदान में जिस स्याही का प्रयोग किया जा रहा है, वह स्याही मत पत्र में फैल रही है, जिसके कारण मत को अवैध घोषित किया जा सकता है। प्रत्याशियों ने आपत्ति जताने के बाद जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान को रोक दिया गया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि मत को अवैध घोषित नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी की सहमति के बाद मतदान को दोबारा शुरू किया गया, लेकिन मामले में भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने आपत्ति जताई गई और वो अपनी पत्नी लता वर्मा समेत अन्य प्रत्याशियों के साथ मतदान केंद्र के गेट पर धरने पर बैठ गए।
भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा मत पत्र में पहले से ही स्याही लगी हुई थी, जिससे वहां पर अफरा-तफरी फैल गई और लोग बाहर खड़े-खड़े इंतजार करते रहे। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन लिखित में इस मामले में स्पष्टीकरण नहीं देगा, वह धरने से नहीं उठेंगे। आरओ के लिखित आश्वासन के बाद गोविंद वर्मा और अन्य प्रत्याशी माने और फिर मतदान शुरू हुआ। मामले में कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी की भी आपत्ति जताई गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments