Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचमोली में सड़क सुरक्षा माह की जिलाधिकारी ने की शुरुआत

चमोली में सड़क सुरक्षा माह की जिलाधिकारी ने की शुरुआत

चमोली। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया और जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर विकासखंडों के लिए रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा वैन जिले के सभी विकासखंडों में जाकर सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। इस वैन में नेत्र विशेषज्ञ के साथ ही आंखों की जांच के लिए सभी आधुनिक उपकरण हैं। जिससे वाहन चालकों एवं आम जनमानस की नेत्र रोगों की मौके पर ही निःशुल्क जांच की जाएगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के वाहन चालकों को निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत जनपद चमोली के लिए यह पहल लाभदायक सिद्ध होगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी।
जिला परिवहन पदाधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने कहा कि जागरूकता वैन पूरे महीने जिले के सभी विकासखंड और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को वाहनों में ओवर लोडिंग न करने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन ना चलाने, ओवर स्पीड में गाड़ी ना चलाने व मोबाइल पर बात करते समय वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनने सहित सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
इस वैन के माध्यम से सभी क्षेत्रों में शिविर लगाकर वाहन चालकों की आंखों की निःशुल्क जांच भी की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील भी की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। ताकि सड़क दुर्घटनाएं न हो। परिवहन अधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद करना हम सबका फर्ज है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले गुड सिटिजन को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की और कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें और लोगों को जागरूक बनाने में मदद करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments