Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलएबी डिविलियर्स से मिली सलाह बाद बना अच्छा गेंदबाज: हर्षल पटेल

एबी डिविलियर्स से मिली सलाह बाद बना अच्छा गेंदबाज: हर्षल पटेल

देहरादून: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान भारत के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व साथी खिलाड़ी का उनके करियर पर बड़ा असर रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के जरिए शुक्रवार को इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और 25 रन देकर दो विकेट लिए। भारत ने मैच सात विकेट से जीता और हर्षल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं एबी डिविलियर्स से मिली सलाह को याद करते हुए हर्षल ने उनहोंने मुझे बेहतर गेंदबाज बनाया है I

इसी दिन दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर डिविलियर्स ने क्रिकेट के सारे फॉर्म से संन्यास की घोषणा भी की। हर्षल ने मैच के बाद कहा,’एबी का मेरे करियर पर बड़ा असर रहा है। मैं हमेशा उन्हें चुपचाप देखता आया हूं। हाल ही में यूएई में मैने उनसे पूछा कि बड़े ओवरों में किफायती गेंदबाजी कैसे करूं। उन्होंने कहा कि जब बल्लेबाज अच्छी गेंद को भी पीटे तो भी बदलाव मत करो। अच्छी गेंदों को मारने के लिए बल्लेबाज को मजबूर करो क्योंकि वह सोचेगा कि आप दूसरी गेंद डालोगे लेकिन ऐसा होगा नहीं।

उन्होंने कहा, ‘आईपीएल के दूसरे लेग में यह बात मेरे जेहन में रही और अब पूरे करियर में रहेगी।’ हर्षल ने आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लिए। अमेरिकी ग्रीनकार्ड धारक हर्षल अपने बड़े भाई के कहने पर भारत में रुके थे। उन्होंने कहा, ‘बचपन में मैं बहुत अधीर था, लेकिन अपने अनुभवों, किताबों और कामयाब लोगों से सुनकर सीखा।’ उन्होंने कहा, ‘संयम सबसे जरूरी है जो धीरे-धीरे आता है। अगर बेहतरी के लिये कोई बदलाव करना है तो उसके लिये काफी सब्र से काम लेना होगा । मैने भी इसे धीरे धीरे ही सीखा है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments