Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआईटीबीपी युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों में प्रशिक्षण देगा

आईटीबीपी युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों में प्रशिक्षण देगा

देहरादून। विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीबीपी द्वारा कौशल विकास विभाग में युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि कौशल विकास विभाग तथा आईटीबीपी द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध किये जाने हेतु कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है जिसमें आईटीबीपी द्वारा युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों में प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया जायेगा।
कौशल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की यह पहली पहल की जा रही है, जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध किये जाने के लिए विभाग आईटीबीपी के साथ पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि 16 युवाओं के बैच के प्रशिक्षण पर होने वाला व्यय कौशल विकास विभाग द्वारा वहन किया जायेगा जबकि युवाओं को प्रमाण पत्र तथा रोजगार हेतु प्लेसमेन्ट देने का कार्य आईटीबीपी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त के संबंध में जल्द ही कौशल विकास विभाग एवं आईटीबीपी के मध्य एमओयू किया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे, साथ ही इससे साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी रोजगार उत्पन्न करने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जहां आईटीबीपी तथा पशुपालन विभाग ने एक साथ मिलकर एमओयू किया जिसके बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश के पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों से आईटीबीपी द्वारा 04 महीने में लगभग सवा करोड़ रूपये की खरीद की गई है। बैठक में सचिव कौशल विकास, सी0 रविशंकर, महानिरीक्षक आईटीबीपी, संजय गुंजियाल तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments