Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजी.आर.डी. के छात्रों एवं शिक्षकों ने किया नोएडा एवं हिमाचल में शैक्षणिक...

जी.आर.डी. के छात्रों एवं शिक्षकों ने किया नोएडा एवं हिमाचल में शैक्षणिक भ्रमण

देहरादून। राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड देहरादून के फार्मेसी एवं मैनेजमेंट छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने आज मैनकाइंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश एवं कोका कोला, मून बेवरजेस, नॉएडा के प्लांट्स का  शैक्षणिक भ्रमण किया।
संस्थान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक शैक्षणिक भ्रमण करके बदलते औधोगिक तकनीकियों  से सुसज्जित होकर प्रयोगात्मक ज्ञान बढ़ाने का आहवान किया। महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि नई एजुकेशनल पालिसी में इंडस्ट्री इंटरफ़ेस की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है एवं संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रयेक सेमेस्टर में कम से कम दो इंडस्ट्री विजिट करना अनिवार्य है। उन्होंने शिक्षकों एवं कम्पनीज के अधिकारियों को छात्र-छात्राओं को औधोगिक तकनीकियों  से सुसज्जित करने एवं शैक्षणिक भ्रमण कराने के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रभजी ओबेरॉय, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. प्रान्शु टांगरी, आशीष डिमरी, डॉ करुणाकर झा, अनुज पालीवाल, मीनाक्षी, लीना  गर्ग, हिमानी दुमका, सगुन शर्मा व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments