Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा संगठनात्मक चुनाव के लिए आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

भाजपा संगठनात्मक चुनाव के लिए आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

देहरादून। भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में शनिवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है। जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सहप्रभारी समेत पार्टी पदाधिकारी शिरकत करेंगे। वहीं पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्षों के चुनाव कि लिए विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षकों की घोषणा भी कर दी है। पार्टी फरवरी अंत तक सभी जिलाध्यक्षों के चयन के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राज्य इकाई भी सहभागी बने।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि 9 फरवरी को देहरादून रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में इस प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक, सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा राजकुमार चाहर मुख्य वक्ता के तौर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष एवं राजसभा सांसद महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में पार्टी एवं मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रदाधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी, जिला प्रभारी व सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, विधानसभा पर्यवेक्षक प्रमुखता से शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में मंडलों एवं जिलास्तर पर होने वाली चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए बताया कि पार्टी का लक्ष्य है 25 फरवरी तक मंडल और फरवरी माह के अंत तक सभी जिला अध्यक्षों का चुनाव करना। वहीं हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश इकाई के गठन के साथ, उत्तराखंड भाजपा भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में सहभागी बने।
पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए कहा, देशभर में यह संगठन पर्व के रूप में उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। निकाय चुनाव के मद्देनजर कुछ समय के लिए प्रदेश में स्थगित इस प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। गौरतलब है कि संगठन पर्व के तहत प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता के क्रम में अभी तक सभी 11729 बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है। अब मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया जाना है, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सभी 70 विधानसभाओं के लिए 210 पर्यवेक्षक एवं सहप्रयवेक्षक बनाए गए हैं। मंडल के उपरांत सभी सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों का चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments