Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डयूसीसी पर आम जन को जागरूक करने युवा उतरे मैदान में

यूसीसी पर आम जन को जागरूक करने युवा उतरे मैदान में

देहरादून। नये कानून को लेकर युवाओ में जोश देखने को मिल रहा है। एसएसपी देहरादून ने नए कानून को लेकर युवाओं में जोश की सराहना की। उन्होंने यूसीसी को सभी वर्गाे के हितांे का संरक्षण कर उन्हें एक प्लेटफार्म में लाने वाला कानून बताया। जागरूकता रैली में ग्राफिक एरा तथा डी०आई०टी० के लगभग 02 हजार छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। पूर्व में इन संस्थानांे में यू0सी0सी0 के सम्बंध में चलाये गये जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान युवा वर्ग द्वारा यू0सी0सी0 के प्रति व्यक्तिगत रूचि दिखाते हुए आमजन को जागरूक करने के लिये आगे आने की जताई थी।
ग्राफ़िक एरा तथा डी०आई०टी० यूनिवर्सिटी के सहयोग से पुलिस द्वारा यूनिफार्म सिविल कोड के सम्बंध में आमजन को जागरूक करने का उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओ को यूनिफार्म सिविल कोड के सम्बंध में जानकारी देते हुए यू0सी0सी0 को समाज के सभी वर्गाे के हितों का संरक्षण कर उन्हें एक प्लेटफार्म पर लाने वाला कानून बताया, साथ ही यू0सी0सी0 के सम्बंध में आमजन को जागरूक करने के लिये युवा वर्ग के आगे आने पर उनकी प्रशांसा की गई।
यू0सी0सी0 के सम्बंध में आमजन को जागरूक करने के उद्देश से निकाली गई जागरूकता रैली परेड ग्राउंड से प्रारम्भ होकर दर्शनलाल चौक, घंटाघर होते हुए रेर्जस ग्राउंड में समाप्त हुई। रैली के दौरान ग्राफ़िक एरा तथा डी०आई०टी० के छात्रों द्वारा पोस्टर, बैनर्स तथा स्लोगन के माध्यम से ’’ वन नेशन वन कोड ’’ का समर्थन करते हुए आमजन को यू०सी०सी० के संबंध में किया जागरूक किया गया। इस दौरान उनके द्वारा यू०सी०सी० को कानूनी एकरूपता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाला कानून बताते हुए नागरिक कानूनों में समानता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में यू०सी०सी० के महत्व के संबंध में आमजन को जागरूक किया।
जागरूकता रैली के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओ को यातायात नियमो का पालन करने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता हेतु आगे आने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही समाज में बढ रही नशे की प्रवृति में प्रभावी अकुंश लगाने के लिये नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान में अपनी सहभागित सुनिश्चित करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। जागरूकता रैली के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, पुलिस अधीक्षक, नगर/यातायात, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर/लाइन/यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी तथा ग्राफिक एरा/डी0आई0टी0 के लगभग 02 हजार छात्र-छात्राओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments