Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में बीच कबड्डी में जीते कांस्य पदक

उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में बीच कबड्डी में जीते कांस्य पदक

टिहरी गढ़वाल। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तराखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को हराकर कांस्य पदक जीता। जबकि  पुरुष टीम ने महाराष्ट्र और कर्नाटक को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम के खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ प्रबंधन, समिति टीम के कोच और टीम से जुड़े एक एक सदस्य की है । आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए हमारा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है।
पुरुषों के सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। यह मैच अत्यंत रोमांचक रहा। किंतु जीत की दहलीज तक पहुंच कर भी उत्तराखंड की टीम फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी। इस रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड की टीम मैच दो अंक को42-40 के अंतर से हार कर फाइनल में प्रवेश करने से चूक गई। मैच के अंतिम चरण में प्रमुख रेंडर के घायल होने के कारण टीम को कर संघर्ष करना पड़ा ।पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजस्थान में हरियाणा को 44-42 शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक जीता। वही महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 46-42 हराकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड कबड्डी संघ के सचिव चेतन जोशी ने बताया है कि यह उपलब्धि टीम के कोच उपेंद्र कुमार, नितिन कुमार तनुजा और गौरव उपाध्याय के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का परिणाम है। कबड्डी टीमों की इस सफलता पर उत्तराखंड की जनप्रतिनिधियों खेल संघो तथा खेल प्रेमियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए टीम के खिलाड़ियों और प्रशिक्षण को बधाई दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments