Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअरविंद केजरीवाल ने की घोषणा, बुजुर्गों को करायेंगे मुफ्त तीर्थ यात्रा

अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा, बुजुर्गों को करायेंगे मुफ्त तीर्थ यात्रा

हरिद्वार: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार दौरे के दौरान उत्तराखंड के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा की हैI इसके लिए उन्होंने उत्तराखंड की जनता को प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की है I हरिद्वार के स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार चुने जाने पर बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा का लाभ दिया जाएगा जिसमें हिंदुओं को अयोध्या मुस्लिमों को अजमेर शरीफ एवं सिखों को करतार साहिब की यात्रा मुक्त कराई जाएगीI

केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाने के लिए स्कूलों का निर्माण कराया जाएगा 24 घंटे बिजली पानी के साथ रोजगार दिलाने का भरोसा भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिया गया I

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प दिया है कि वे आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान कर उत्तराखंड का भविष्य निर्माण करेंI उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से शासन किया है,और एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाकर जनता को गुमराह किया हैI

उन्होंने कहा कि वह पूछना चाहते हैं कि अगर कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ सबूत है तो उन्होंने अपनी सरकार में कार्यवाही क्यों नहीं की, कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया और आम आदमी पार्टी ने जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए दिल्ली में शिक्षा चिकित्सा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर जोर देकर दिल्ली का विकास कर दियाI अब वहां अन्य पार्टियों के लिए कोई स्थान बाकी नहीं रहा है उन्होंने कहा कि जनता ने मौका दिया तो आने वाले समय में उत्तराखंड से भी भाजपा और कांग्रेस का सफाया निश्चित हैI केजरीवाल ने कहा कि वादा पूरा नहीं होने पर जनता उनका गला पकड़ सकती हैI

प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सरकार चुने जाने पर देवस्थानम बोर्ड भंग करने की घोषणा की हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments