Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डनेशनल गेम्स के समापन के लिए दुल्हन की तरह सजा हल्द्वानी

नेशनल गेम्स के समापन के लिए दुल्हन की तरह सजा हल्द्वानी

हल्द्वानी। कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन के मौके पर शहर के चौक-चौराहों को सजाया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों का समापन हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 14 फरवरी को होने जा रहा है। समापन की मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचेंगे। ऐसे में गृहमंत्री के स्वागत के लिए शहर को सजाया गया है।
राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्व में हल्द्वानी के सड़कों का चौड़ीकरण कार्य भी किया था। सड़कों के चौड़ीकरण के बाद जिला प्रशासन द्वारा सड़कों के दोनों ओर दीवारों को सजाया गया है। जिससे शहर की सड़कें खूबसूरत दिख सके। यही नहीं काठगोदाम कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। यही से सैलानी हिल स्टेशनों का रुख करते हैं और सैलानी दीवारों पर उकेरी आकृतियों से देवभूमि की संस्कृति से भी रूबरू होंगे।
कुमाऊं के प्रवेश द्वार काठगोदाम के नरीमन चौराहे की पहचान अब पहाड़ की छोलिया नृत्य और कलाकारों की मूर्तियों से की जाएगी। जहां चौराहे के बीचों-बीच कुमाऊं की पहचान छोलिया नृत्य और कलाकारों की मूर्ति से सजाया गया है। चौराहे पर पर एक चबूतरा बनाया गया है, जिस पर मूर्ति में छोलिया नृत्य और कलाकारों की ढोल, दमाऊ के साथ नृत्य करते हुए पांच कलाकारों की मूर्तियां दिखाई गई हैं। इसके अलावा शहर के नैनीताल रोड की दीवारों को उत्तराखंड की कला और संस्कृति से सजाया गया है। दीवारों पर बनाई गई कलाकृतियों में कुमाऊंनी संस्कृति के अलावा कुमाऊं के दर्शनीय पर्यटक स्थल जैसे गोलज्यू धाम, जागेश्वर धाम, मायावती आश्रम, कौसानी, डोल आश्रम, मोस्टामानू, मानसरोवर, ओम पर्वत आदि की झलक दिखाई दे रही है। इन कलाकृतियों को बनाने के लिए उत्तराखंड के साथ-साथ बाहर से आए कलाकार कई महीनों से काम कर रहे हैं। कई राज्यों के कलाकार ने इन जीवंत तस्वीरों को अपनी कला के माध्यम उकेरा है। राष्ट्रीय खेल के समापन के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों से वीआईपी पहुंचेंगे। ऐसे में हल्द्वानी शहर सजाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments