Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रति व्यक्ति आय मे वृद्धि का मतलब सामने आ रही विकास की...

प्रति व्यक्ति आय मे वृद्धि का मतलब सामने आ रही विकास की धरातलीय तस्वीरः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आर्थिक सर्वे में उतराखंड मे प्रति व्यक्ति आय मे बढ़ौतरी को सुखद संकेत बताते हुए कहा कि राज्य सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे निरंतर आगे बढ़ रहा है। कुशल नियोजन और दूरगामी योजनाओं के चलते राज्य निश्चित रूप से वर्तमान दशक में श्रेष्ठ राज्य बनेगा यह निश्चित है।
मीडिया के द्वारा पूछे सवाल के जवाब मे चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11.33 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का अनुमान उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड की प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति आय 2,74,064 रुपए होने का अनुमान है, जो कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 की तुलना में 11.33 प्रतिशत अधिक है।
चौहान ने कहा कि उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेजी से देश में आगे बढ़ रहा राज्य है जहाँ पर अनेकों संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जहाँ राज्य मे परिवहन मे बेहतर कनेक्टविटी के कारण पर्यटन के द्वार खुले तो चार धाम के रास्ते भी सुगम हो गए। हवाई आल वेदर रोड, हवाई यातायात ने आज बाहर से आने वाले पर्यटक के लिए राज्य मे आवाजाही आसान कर दी है। राज्य मे तीर्थाटन और पर्यटन आज अर्थिकी का प्रमुख जरिया बन गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य मे चल रही कई स्वरोजगार की योजनाएं युवाओं और महिलाओं के लिए बेहतर साबित हो रही है। कृषि, उद्यान, पर्यटन और परिवहन मे अनेक योजनाएं लोगों को व्यावसायिक रूप से मजबूत कर रही है तो वही महिला सशक्तिकरण मे लखपति दीदी जैसी योजनाएं धरातल पर है। चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के कुशल नेतृत्व मे विकास कार्यों की धरातलीय तस्वीर सामने आ रही है और प्रति व्यक्ति आय मे वृद्धि इसका उदाहरण है। जिस तरह से विकास कार्य गति पकड़ रहे है उससे तय है कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप राज्य वर्तमान दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने जा रहा है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments