Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डगणितीय शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय मथेमेटिक्स टीचर्स ओरिएंटेसन कैंप 17 से...

गणितीय शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय मथेमेटिक्स टीचर्स ओरिएंटेसन कैंप 17 से 21 फरवरी तक मोहाली में

देहरादून। राज्य के विभिन्न जिलों से आए गणितीय शिक्षकों को यूसर्क में एकत्रित कर निदेशक यूसर्क प्रो.(डॉ) अनीता रावत द्वारा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईसर) मोहाली के लिए रवाना किया गया। निदेशक यूसर्क द्वारा बताया गया कि यूसर्क एवं आईसर मोहाली के मध्य विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों हेतु एम.ओ.यू. किया गया है जिसके तहत यूसर्क द्वारा आईसर मोहाली के संयुक्त तत्वाधान में 17-21 फरवरी तक गणितीय शिक्षकों हेतु पॉच दिवसीय मथेमेटिक्स टीचर्स ओरिएंटेसन कैंप का आयोजन आईसर मोहाली में किया जा रहा है।
कार्यक्रम हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से यूसर्क विज्ञान चेतना केंद्रो से जुड़े विद्यालयों एवं अन्य विद्यालयों के गणितीय शिक्षकों से यूसर्क द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिनमें से 14 शिक्षकों का चयन किया गया है। (डॉ) अनीता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि यूसर्क द्वारा राज्य के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिये नवाचार, सजृनात्मकता, प्रौद्योगिकी आधारित विज्ञान शिक्षा आदि को केन्द्रित करते हुये ग्रास रूट लेवल पर विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियां पूरे प्रदेश में लगातार विभिन्न शिक्षण एवं शोध संस्थानों के साथ मिलकर सम्पादित की जा रही हैं। साथ ही यूसर्क द्वारा राज्य के विभिन्न विद्यालयों में 200 विज्ञान चेतना केन्द्र, 82 स्टैम लैब स्थापित की गई है जो कि राज्य के दूरस्थ पर्वतीय इलाकों में विज्ञान शिक्षा के प्रचार प्रसार में सहायक सिद्ध हो रही है। उक्त ओरिएंटेशन कार्यक्रम में राज्य के 08 जनपदों के 14 विद्यालयों के गणितीय शिक्षकों द्वारा प्रतिभा किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर राजेंद्र सिंह राणा, राजकीय इंटर कॉलेज खेतीखान चंपावत से धीरज सिंह चौहान, आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार से वंदना नेगी, रा.ई. का. गंगोलीहाट से विद्या प्रसाद भट्ट, मंगोली नैनीताल से भोपाल सिंह मेहता, रा.इं.कॉलेज उप्पू टिहरी गढ़वाल से जगदंबा प्रसाद डोभाल सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments