Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने बियॉन्ड फीयर ए पर्सनल जर्नी टू सोमा पुस्तक का विमोचन...

राज्यपाल ने बियॉन्ड फीयर ए पर्सनल जर्नी टू सोमा पुस्तक का विमोचन किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को नई दिल्ली में बियॉन्ड फीयर ए पर्सनल जर्नी टू सोमा पुस्तक का विमोचन किया। मेजर जनरल जी. डी. बख्शी (से नि) द्वारा लिखित यह पुस्तक न केवल एक योद्धा की अद्वितीय सैन्य यात्रा को दर्शाती है, बल्कि आत्म-खोज और आध्यात्मिक उत्कर्ष के गहन रहस्यों को भी उजागर करती है।
राज्यपाल ने कहा कि लेखक द्वारा इस पुस्तक में बाहरी रणभूमि में संघर्ष करते हुए भी, आंतरिक शांति और दिव्यता की अनुभूति के बारे में बताया गया है। उन्होंने इस अद्भुत कृति के लेखक को उनके प्रेरणादायक विचारों और गहरे आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक निश्चित रूप से आत्म-खोज की यात्रा पर चलने वाले हर व्यक्ति के लिए एक मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments