Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त...

भाजपा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

देहरादून। भाजपा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। वहीं सभी से जांच प्रक्रिया पर भरोसा करने और घटना को कुंभ आयोजन से जोड़ने वाली राजनैतिक बयानबाजियों की कड़ी आलोचना की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने शोक संदेश में कहा, भगदड़ का यह समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने इसमें जान गंवाने वाले सभी लोगों के लिए शोक प्रकट करते हुए, पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। वहीं उन्होंने ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। जो कुछ हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है, जिसकी गंभीरता को देखते हुए रेल विभाग ने उच्च स्तरीय जांच की घोषणा की है। लिहाजा घटना के कारणों को लेकर जल्दीबाजी में किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। फिलहाल हम सबको इस जांच प्रक्रिया पर भरोसा करते हुए, व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
वहीं उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं की इस दुर्घटनाओं को लेकर की जा रही बयानबाजियां की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, ये सभी लोग दुख और संवेदना की घड़ी में भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं। लगता है, एक राजनैतिक गिद्ध की तरह इंसानी लांश देखते ही इनकी संवेदनाएं भी मृत हो जाती हैं। इस पर और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि घूम फिर कर किसी न किसी तरह से सनातनी आस्था का प्रतीक महाकुंभ, उनके निशाने पर आ जाता है। ये पहले प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर सवाल खड़े करते थे और अब श्रद्धालुओं को रिकॉर्ड संख्या में आमंत्रित करने को दुर्घटनाओं का कारण बता रहे हैं। उन्होंने दुखद घटनाओं की आड़ में इस तरह की कोशिशों को महाकुंभ के प्रति आस्था और पवित्रता से खिलवाड़ करने वाला बताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments