Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा सत्र के दौरान रुट/डाइवर्ट प्लॉन

विधानसभा सत्र के दौरान रुट/डाइवर्ट प्लॉन

देहरादून। विधासभा सत्र के दौरान यातायात/कानून व्यवस्था बनाये रखने विभिन्न बैरियर स्थलों पर आने वाले जुलूस को रोका जायेगा।
जहां पर जुलूस को रोका जाएगा उनमें प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास बैरियर,  डिफेंस कॉलोनी बैरियर व विधानसभा तिराहा बैरियर शामिल हैं। सत्र के दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रुप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जायेगा।
देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे। धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आई0एस0बी0टी0 की ओर भेजा जायेगा। मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा। मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा,रिस्पना,पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर-ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा। प्रत्येक सम्भावित जुलूस  (अनुमति प्राप्त) केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन रेसकोर्स गुरुनानक ग्राउण्ड में पार्क किये जायेंगे। जुलूस के हिम पैलेस होटल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा। यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जायेंगी।
उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जायेगा तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है। शहर क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित स्कूलों में अध्यनरत परीक्षार्थियों को किसी भी दशा में नहीं रोका जायेगा। शहर क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित स्कूलों में अध्यनरत छात्रों के अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को परीक्षा हेतु समय से रवाना करना सुनिश्चित करें साथ ही यथा सम्भव लिंक मार्गों का प्रयोग करनें हेतु अवगत कराने का कष्ट करें। विधानसभा सत्र के दौरान यदि किसी परीक्षार्थी को यातायात संबंधी कोई भी समस्या होती है तो वह कंट्रोल रूम न व 112 एवं यातायात कंट्रोल रूम नंबर 7579278154 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस द्वारा उक्त समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments