Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeराष्ट्रीयबालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो कैप्टन अभिनन्दन को राष्ट्रपति ने किया वीर...

बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो कैप्टन अभिनन्दन को राष्ट्रपति ने किया वीर चक्र से सम्मानित

दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो और पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्दमान को वीरचक्र से सम्मानित किया। ग्रुप कैप्टन अभिनंदन ने 2019 में पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। उस समय वह वायुसेना में विंग कमांडर थे। हमले के दौरान कैप्टन अभिनन्दन का विमान पकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जा गिरा था जहाँ उन्हें पाकिस्तानी आर्मी ने पकड़ लिया था I

विदित हो कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की तथा सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया था और उनके ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए थे I इसके बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया था।

बालाकोट एयर स्ट्राइक की पृष्ठभूमि यह है कि पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ़ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी मसूद अजहर के संगठन ने ली थी। इस हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने अगले दिन यानी 27 फरवरी को कुछ एफ-16 विमानों को कश्मीर में भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए भेजा था।

भारत के मिग-21 और मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया था। मिग-21 के पायलट अभिनंदन ने डॉग फाइट में पाक विमान को मार गिराया था। इस दौरान भारतीय विमान भी POK में जा गिरा और पाकिस्तानी सैनिकों ने अभिनंदन को पकड़ लिया था। इसके बाद भारत ने कूटनीतिक तरीके से 1 मार्च को उन्हें छुड़ा लिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments