Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभू कानून की मांग को लेकर पूर्व एमएलए भीमलाल आर्या का विधानसभा...

भू कानून की मांग को लेकर पूर्व एमएलए भीमलाल आर्या का विधानसभा के गेट पर हंगामा

देहरादून। मंगलवार से शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक भीमलाल आर्या अचानक सभी बैरिकेटिंग पार कर विधानसभा के गेट पर पहुंच गए जहां पर उन्होंने भू कानून को लेकर नारेबाजी की जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। उत्तराखंड में भू कानून को लेकर चल रही चर्चा पर सिसायत गर्मा गई है। इसका असर विधानसभा सत्र के पहले दिन देखने को मिला, जहां पर थराली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्या अचानक विधानसभा के गेट पर पहुंच गए। उनके साथ एक और समर्थक ने विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचकर भू कानून को लेकर नारेबाजी की।
अचानक सभी बैरिकेटिंग पार करके विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचे भीमलाल आर्या के हंगामे के बाद सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूर्व विधायक भीमलाल आर्या और उनके साथ मौजूद एक और समर्थक को रोकने की कोशिश की। लेकिन उसके बावजूद भी लगातार भीमलाल आर्या और उनके समर्थक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें जबरन पड़कर पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक भीमलाल आर्या उत्तराखंड में सख्त भू कानून की मांग करते रहे। कुल मिलाकर यह विधानसभा की सुरक्षा में लगी पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया। क्योंकि विधानसभा के मुख्य गेट से पहले भी कई बैरिकेडिंग पुलिस ने की हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी विधानसभा तक ना पहुंच पाए। लेकिन उसके बावजूद भी पूर्व विधायक भीमलाल आर्या विधानसभा मुख्य गेट तक पहुंचे और उन्होंने वहां पर प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। भू कानून उत्तराखंड में लगातार ज्वलंत विषय बनता जा रहा है। लंबे समय से उत्तराखंड के युवा भू कानून को लेकर मांग उठा रहे हैं। विपक्ष की तरफ से भी लगातार सख्त भू कानून की मांग की जा रही है। हालांकि आज पहला दिन विधानसभा के भीतर राज्यपाल के अधिवेशन का था. लेकिन दूसरे दिन से शुरू होने वाले प्रश्न काल में देखना होगा कि विपक्ष किस तरह से भू कानून का मुद्दा सदन में उठाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments