Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा बने सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, कोहली को...

रोहित शर्मा बने सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, कोहली को छोड़ा पीछे

देहरादून: रविवार को कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का एक बड़ा रेकॉर्ड तोड़ दिया। वह टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित शर्मा की टी-20 मैचों में एक उपलब्धि और जुड गयी जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 30 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। इस अर्ध शतक के साथ अब रोहित के नाम 26 हाफ सेंचुरी के साथ चार सेंचुरी भी दर्ज हैं। इसका मतलब यह हुआ कि रोहित शर्मा ने टी -20 मैचों में कुल 30 बार पचास या उससे अधिक रन बनाये है ।

रोहित के नाम 26 हाफ सेंचुरी के साथ चार सेंचुरी भी दर्ज हैं। वहीं कोहली के नाम 29 हाफ सेंचुरी हैं। विराट इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं।उनके नाम 95 मैचों में 3227 रन हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 52.04 है।

इसके साथ ही रोहित शर्मा रविवार को टी20 इंटरनैशनल में 150 छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। वह मार्टिन गप्टिल के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं। रोहित ने लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासल की। रोहित ने 119 मैचों में 150 छक्के लगाए हैं। वह मार्टिन गप्टिल से 11 छक्के पीछे हैं, जिन्होंने 112 मैचों में 161 छक्के लगाए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments