Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डबजट आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की नई उड़ानः निशंक

बजट आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की नई उड़ानः निशंक

देहरादून। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल श्निशंकश् जी ने उत्तराखंड बजट 2025 को प्रदेश के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि और सामाजिक न्याय का सशक्त दस्तावेज है।
डॉ. निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के सतत विकास के लिए यह बजट कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसंरचना, पर्यटन और आयुष जैसे क्षेत्रों को मजबूत आधार देगा। यह डबल इंजन सरकार के संकल्प और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है, जो देवभूमि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, हमारी संस्कृति, धरोहर और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन करते हुए, हमें राज्य को पर्यटन, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में अग्रणी बनाना है। यह बजट न केवल आर्थिक प्रगति को गति देगा, बल्कि समाज के वंचित वर्गों को नए अवसर, संसाधन और नीतिगत सहयोग प्रदान करेगा। डॉ. निशंक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी पूरी टीम को इस दूरदर्शी बजट के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट से उत्तराखंड के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और विकसित उत्तराखंड का सपना साकार होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments