Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम दौरे के पश्चात दूरस्थ क्षेत्रों में जनमानस के लिए सुगम सुविधाएं...

सीएम दौरे के पश्चात दूरस्थ क्षेत्रों में जनमानस के लिए सुगम सुविधाएं स्थापित करने डीएम संविन बसंल ने आज भी त्यूणी में लगाया डेरा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्यूणी क्षेत्र में भ्रमण के उपरान्त  डीएम संविन बसंल ने आज त्यूणी में डेरा लगाकर कई समस्याओं का मौके पर निस्तारित किया।  डीएम ने स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए तथा मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में कई सुविधाओं की मौके पर अनुमति दी। चिकित्सालय में महिला चिकित्सक लाने हेतु क्लास बी (उच्चीकरण) हेतु उनकी ओर से शासन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश सीएमओ को दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन यूपीएस न होने एवं कई कमियां उनके आने के बाद संज्ञान में आने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो कमियां पाई गई हैं, तथा उपकरण की जरूरत है तत्काल फाइल पर स्वीकृति लें. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि करोडो रू0 के बजट की व्यवस्था की गई है, अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझे और स्वयं निरीक्षण करते हुए चीजे प्रस्तावित करें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना  तथा चिकित्सकों एवं कार्मिकों से चिकित्सालय में आवश्यकताओं एवं मांग के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सालय में उपकरण एवं अन्य कमिया हैं तो उसे पूरा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य त्यूणी के लिए नई अल्ट्रासाउंड मशीन एक्स-रे मशीन की स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल स्थापित करने के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने  चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट  को माह में दो बार बैठने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में अभी मसूरी से माह में 01 दिन ही  रेडियालॉजिस्ट बैठते हैं तथा अल्ट्रªसाउंड की लम्बी लिस्ट, फेहरिस्त और क्षेत्रवासियों की समस्या को समझते हुए डीएम रेडियोलॉजिस्ट को 15-15 दिन चिकित्सालय में मसूरी से रोस्टरवार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। तथा चिकित्सालय के उच्चीकरण के लिए शासन को उनकी ओर से प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को देते हुए वर्तमान में चिकित्सालय को  बी ग्रेड में करने की अनुमति दी।  चिकित्सालय में साफ-सफाई के साथ ही वार्ड में व्यवस्थित सुविधाएं शौचालय, बैडसीट, उपरकण बढाने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय में शौचालय के जीर्णाेद्धार को तत्काल स्टीमेेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
साथ ही 06 इलैक्ट्रªक केटल, 15 रूम हीटर क्रय करने, गीजर क्रय करने के साथ ही समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश दिए, जिससे प्रसव के दौरान महिलाओं की सुविधा बढेंगी।  प्रसव कक्ष बढाने के साथ ही 02 से 04 बैड बढाने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में सुविधाओं के अभाव के बाद भी व्यवस्थाओं को ठीक प्रकार से संचालित करने पर डीएम ने चिकित्सकों, एएनएम तथा पैरामेडिक स्टॉफ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित कराने के भी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments