Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने हिमस्खलन की घटना में मारे गए श्रमिकों के प्रति दुख...

राज्यपाल ने हिमस्खलन की घटना में मारे गए श्रमिकों के प्रति दुख व्यक्त किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चमोली के माणा में हिमस्खलन घटना में हताहत हुए श्रमिकों के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। राज्यपाल ने इस दुर्घटना में उपचाराधीन घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
राज्यपाल ने इस कठिन परिस्थिति में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, आईटीबीपी, उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन विभाग, उत्तराखण्ड पुलिस, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित शासन और प्रशासन की सभी एजेंसियों द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खराब मौसम और बर्फबारी जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सभी एजेंसियों ने अत्यंत साहस, धैर्य और तत्परता के साथ राहत कार्य किया, जो सराहनीय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments