Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराजमार्ग से बर्फ हटाकर बीआरओ की मशीने बदरीनाथ धाम तक पहंुची

राजमार्ग से बर्फ हटाकर बीआरओ की मशीने बदरीनाथ धाम तक पहंुची

चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाकर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की मशीनें बदरीनाथ धाम तक पहुंच गई हैं। हनुमान चट्टी, रड़ांग बैंड और कंचन गंगा क्षेत्र में सात हिमखंडों को काटकर बीआरओ की पोकलेन और जेसीबी मशीनें बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। अब  आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीमें माणा गांव पहुंच जाएंगी।बिरही-निजमुला सड़क चौड़ीकरण को लेकर किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लग गए हैं। सड़क पर हाल ही में बनाया पुस्ता दो दिन की बारिश में धंस गया है। बिरही-निजमुला सड़क पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत हिल कटिंग के साथ पुस्ते लगाए जा रहे हैं। पीएमजीएसवाई की कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क पर काम किया जा रहा है। दो दिन चमोली में हुई बारिश से इस सड़क पर गाड़ी गांव के पास घरसोड़ा धार में हाल ही में बनाया गया पुस्ता धंस गया है। पुस्ते पर भारी दरार आने से यहां पर सड़क बंद होने का खतरा बढ़ गया है।
सर्दियों की बारिश में सड़क का यह हाल हो गया है तो फिर बरसात में इसकी स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। स्थानीय लोग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय निवासी तारेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, अनुज सिंह, विरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करनी चाहिए, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे। उनका कहना है कि सड़क की हिल कटिंग भी मानकों के अनुसार नहीं की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments