Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) से एक करोड़ रुपये की धनराशि का चौक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को उपनल के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस धनराशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में आज सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से यह चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उपनल के चेयरमैन मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, उप महाप्रबंधक वित्त कर्नल (सेनि) राजेश नेगी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments