Latest news
29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी 10 लाख की सहायता राशि माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्रः सीएम धारी देवी पर्यटन सर्किट के निर्माण में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती मां सुरकंडा देवी जागरण 24 मई को नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अधिकारी पूरी गंभीरता से करें कार्यः सांसद बलूनी

[t4b-ticker]

Sunday, May 17, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वदेशी महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को स्वावलंबी बनानाः महाराज

स्वदेशी महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को स्वावलंबी बनानाः महाराज

देहरादून। स्वावलंबी भारत अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के द्वारा संचालित एक अभियान है। इसकी अगुवाई स्वदेशी जागरण मंच कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य देश के युवाओं को स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ स्वरोजगार से जोड़ना है। समाज में स्वदेशी व स्वावलंबन का भाव लाना और जन जागरण करना है।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को हिन्दू नैशनल इण्टर कॉलेज में स्वदेशी महोत्सव 2025, उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मान एवं समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि प्रदर्शनी में जहां एक ओर सरकार के विकास कार्यों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल के विजन पर भी यह महोत्सव केंद्रित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उत्पाद पर विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि स्मृति विकास संस्थान ने स्वदेशी प्रदर्शनी में प्रदेश के लघु उद्यमियों को अपने व्यवसाय को प्रमोट करने के लिए एक अच्छा मंच उपलब्ध करवाया है। स्थानीय कलाकारों का भी इस आयोजन में सम्मान किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य के युवाओं व महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिये विभिन्न सेमिनारों का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments