Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम, 32 शिकायतों में 15 का...

डीएम की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम, 32 शिकायतों में 15 का मौके पर निस्तारण

रुद्रप्रयाग। दूरस्थ क्षेत्र से जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचने वाले हर व्यक्ति की समस्या का सही समय पर निस्तारण किया जाए। अधिकारी-कर्मचारी जन समस्याओं के प्रति अपनी जवाबदेही को समझें। सरकार की ओर से विभिन्न योजनाआंें का संचालन किया जा रहा है, जिसका लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिए।
विकास भवन सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में 32 शिकायतें दर्ज की गई, इनमें 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सुमाड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कारण गांव के आवाजाही के रास्ते बंद हो गए हैं, जिस पर ग्रामीणों ने उक्त समस्या का समाधान करने की मांग की। सारी गांव के दिनेश सिंह ने सारी-चमसील पेयजल योजना से संबंधित समस्या से अवगत कराया। ईशाला गांव के निवासी बुद्धिबल्लभ थपलियाल ने जिला परिषदीय मार्ग गढ़ीधार तक जोड़ने को लेकर पीसीसी मार्ग जोड़ने की मांग की। सुमाड़ी निवासी लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने सुमाड़ी भरदार को जोड़ने वाली पेयजल लाइन बदलने की मांग की। अमसारी निवासी बंशी लाल द्वारा चिनग्वाड़ रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग निर्माण के चलते उनकी सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कराई गई जबकि रैंतोली के ग्रामीणों ने पेयजल संकट के चलते हो रही परेशानी के संबंध में समस्या से अवगत कराया। इस तरह आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कुल 32 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 15 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने को लेकर संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि एल-1 स्तर पर 122 और एल-2 स्तर पर 23 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments