Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने वसंतोत्सव को लेकर विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर...

राज्यपाल ने वसंतोत्सव को लेकर विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

देहरादून। राजभवन देहरादून में 07 से 09 मार्च तक तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सुसज्जित ये वाहन पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर महोत्सव की जानकारी देंगे। पहला वाहन देहरादून से सेलाकुई और दूसरा वाहन देहरादून से डोईवाला तक प्रचार करेगा।
राज्यपाल ने नागरिकों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया, ताकि वे पुष्प-प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें। इस अवसर पर बागवानी निदेशक महेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments