Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम के संकल्प, डीएम के कमिटमेंट, सप्ताह भर में ही निर्णय धनराशि...

सीएम के संकल्प, डीएम के कमिटमेंट, सप्ताह भर में ही निर्णय धनराशि रिलीज में परिवर्तित

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम से जनपद के दुरस्त क्षेत्र त्यूनी को कई सौगात मिल गई है। जिलाधिकारी सविन बसंल ने मुख्यमंत्री के दुरस्थ क्षेत्रों में निवेश तथा अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिए जाने  के संकल्प फलीभूत करने तथा जनमानस से किए कमिटमेंट को बरकार रखते हुए त्यूनी में चिकित्सालय, बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान तथा प0 शिवराम महाविद्यालय में व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सामने आई कमियों के निराकरण के लिए एक सप्ताह के भीतर ही 77.30 लाख की धनराशि जारी कर दी है।
डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूनी के निरीक्षण के एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासांउड मशीन, रूम हीटर, इलैक्ट्रिक कैटल, पिल्लो, थ्री सीटर चेयर, आउटसोर्स के माध्यक से एक वार्ड आया एवं स्वच्छक की तैनाती के लिए स्वीकृति के साथ ही 54.45 लाख फंड जारी किया है, चिकित्सालय में सुविधा बढने से जनमानस को सुगम सुविधाएं मिलेगी।
डीएम ने कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास के लिए स्टडी टेबल, फर्नीचर, उपकरण, रोटीमेकर मशीन, इन्टरनेट, डिजिटल बोर्ड हेतु 17.95 लाख की धनराशि जारी की है। वही प0 शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूनी को लाइब्रेरी, रीडिंगरूम, कम्प्यूटर, इन्टरनेट, फर्नीचर,  आदि सुविधाओं के लिए 4.90 लाख फंड जारी कर दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि अगले भ्रमण से पूर्व सभी व्यवस्थाएं धरातल पर दिख जाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेडियोलॉजिस्ट अब दो दिन बैठगें पहले माह में एक ही दिन बैठते थे, जनमानस की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए डीएम ने चिकित्सालय में नई एक्स-रे मशीन, नई अल्ट्रासाउण्ड मंशीन की स्वीकृति के साथ ही रेडियोलॉजिस्ट की भी मसूरी चिकित्सालय से माह में 02 दिन ड्यूटी लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments