Latest news
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्वाइनिंग से भाजपा का धारचूला विजय अभियान शुरू दून में रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर विशेषज्ञों ने की विस्तृत चर्चा “फूलदेई” पर मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति से महका भाजपा मुख्यालय एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

[t4b-ticker]

Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएसपी के प्रयासों से वर्ष 2025 में सडक दुर्घटनाओं की संख्या में...

एसएसपी के प्रयासों से वर्ष 2025 में सडक दुर्घटनाओं की संख्या में आई 30 प्रतिशत की कमी

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह के प्रयासों से विगत वर्षाे की तुलना में इस वर्ष सडक दुघर्टनाओं की संख्या में 30 प्रतिशत कमी आयी है। सडक सुरक्षा तथा यातायात सुधार की दिशा में एसएसपी के किये जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं।
विगत वर्ष के शुरुआती 2 माह की तुलना में वर्ष 2025 के शुरुआती 2 माह में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। विगत वर्ष के शुरुआती 2 माह में पुलिस ने डेंजरस, रैश, स्टंट ड्राइविंग व ओवर स्पीडिंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 811 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 272 वाहनों को सीज किया गया था। जबकि वर्ष 2025 के शुरूवाती 2 माह में 2430 वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई अमल में लाई गयी है तथा 1014 वाहनों को सीज किया गया साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 182 वाहन चालकों को पुलिस ने वर्ष 2024 में गिरफ्तार कर सम्बन्धित वाहनों को सीज किया गया था, जबकि वर्ष 2025 में 2 माह में 852 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित वाहनों को सीज किया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस की जा रही सख्ती का असर सडक दुर्घटनाओं की संख्या में भी परिलक्षित हुआ है। वर्ष 2024 के शुरूआती 2 माह में हुई 91 सडक दुघर्टनाओं की तुलना में वर्ष 2025 के शुरूवाती 2 माह में केवल 65 सडक दुघर्टनाएं ही हुई है। सड़क दुर्घटनाओ में आयी कमी का एक मुख्य कारण पुलिस ने सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई भी है, विगत 6 माह के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 6127 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने लाया गया, जिनमें से अधिकतर व्यक्ति सड़क किनारे अपने वाहनों में बैठकर शराब पीते हुए पाए गए थे, पुलिस की कार्रवाई से शराब पीने के बाद वाहन चालकों के वाहन न चला पाने के परिणाम भी सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी के रूप में परिलक्षित हुए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments