Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड में पर्यटन व तीर्थाटन हो सदाबहारः पीएम मोदी

उत्तराखण्ड में पर्यटन व तीर्थाटन हो सदाबहारः पीएम मोदी

देहरादून/उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। शीतकाल में उत्तराखंड में घाम तापो (सर्दियों में धूप सेंकना) पर्यटन स्पेशल इवेंट बन सकता है। उन्होंने लोगों और उद्योगपतियों से शीतकाल में उत्तराखंड आने की अपील की।
हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि वे चाहते हैं कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन हो ऑफ सीजन ना हो। उन्होंने कहा कि सीजन ऑफ का नहीं, बल्कि ऑन का जमाना है। उत्तराखंड में सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, ऑफ सीजन सर्दियों में होटल, होमस्टे खाली पड़े रहते हैं। जो आर्थिकी में सुस्ती लाती है। शीतकालीन सीजन में पर्यटकों को यहां का मौसम रोमांचित कर देगा। इसी समय पर यहां विशेष अनुष्ठान भी होते हैं। यहां जो अनुष्ठान किया जाता है वो हमारी प्राचीन और अद्भुत है। उत्तराखंड सरकार का साल भर पर्यटन का उद्देश्य यहां के लोगों को रोजगार देगा। उन्होंने कहा कि देश के बड़े हिस्से में जब कोहरा होता है और सूर्य देव के दर्शन नहीं होते, तब पहाड़ों पर लोग धूप का आनंद मिल रहा होता है।
उन्होंने कहा कि ये स्पेशल इवेंट बन सकता है। गढ़वाली में जिसे घाम तापो पर्यटन कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के कोने-कोने से लोग उत्तराखंड जरूर आए। खासकर कॉर्पाेरेट जगत के साथी विंटर टूरिज्म का हिस्सा बनें. मीटिंग, कॉन्फ्रेंस के साथ ही एग्जीबिशन के लिए विंटर में देवभूमि से दूसरी कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने बड़े-बड़े उद्यमियों से अपील कि वो सेमिनार के लिए उत्तराखंड आए। जिसके उनकी आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही, घर पर ही रोजगार मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ दौरे के दौरान मेरे मुंह से निकल पड़ा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होंने कहा कि वे देख रहे हें कि बाबा केदार के आशीर्वाद से वो भाव सच्चाई में बदल रहा है। ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के रास्ते खुल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments