Latest news
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्वाइनिंग से भाजपा का धारचूला विजय अभियान शुरू दून में रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर विशेषज्ञों ने की विस्तृत चर्चा “फूलदेई” पर मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति से महका भाजपा मुख्यालय एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

[t4b-ticker]

Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी के रूप में उत्तराखण्ड ने देवदूत पायाः सीएम धामी

पीएम मोदी के रूप में उत्तराखण्ड ने देवदूत पायाः सीएम धामी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार सुबह जब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। हर कदम साथ रहे मुख्यमंत्री धामी ने यहां हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए जब अपना संबोधन समाप्त किया तो उन्होंने शायराना अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा कि पीएम मोदी के रूप में हमने देवदूत को पाया है।
सभा को संबोधित करते हुए अत्यंत ही भावुक अंदाज में दिखे सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के कदम जब-जब इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में पड़े हैं तब तब उनका आगमन राज्य के लिए कल्याणकारी और लाभदायक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और दिशा निर्देशन में भारत एक बार फिर विश्व गुरु और आत्मनिर्भर विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भी अभिनंदन करता हूं।
धामी ने कहा कि उनका असीम स्नेह तथा प्यार हमें मिलता रहा है उन्होंने कहा कि मौका चाहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का हो या फिर राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का, उनके आगमन से उत्तराखंड को हमेशा एक नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि आपदाओं के समय भी हमें उनका भरपूर सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने केदारनाथ आपदा से लेकर सिल्क्यारा सुरंग हादसे और अभी माणा में हुए हिमस्खलन की घटना को याद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा ही हर संभव हमारी मदद की है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने में हमारी मदद के लिए वही आज फिर हमारे बीच है। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने अपेक्षा जाहिर की है कि अभी हमें निकट भविष्य में मां नंदा देवी राजजात यात्रा और 2027 में कुंभ का आयोजन करना है हमें उम्मीद है कि उनके आशीर्वाद से हम इन सभी कामों को सफलतापूर्वक कर सकेंगे। अंत में उन्होंने एक कविता पढ़कर उन्हें पीएम मोदी के रूप में एक देवदूत मिलने की बात कही तो लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments