Latest news
अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहनाः सीएम खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास को हरिद्वार व उधमसिंहनगर में अवसंरचना को मिल रहा प्रोत्साहन खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़ कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कुमाऊं के किसी नगर निगम क्षेत्र में नहीं हो रहा पथ विक्रेता अधिनियम का पालन एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल

[t4b-ticker]

Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से मातृशक्ति को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में शक्ति की   पूजा की जाती रही है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा उत्तराखण्ड सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का  प्राविधान किया गया है। प्रदेश में अब तक 01 लाख लखपति दीदी बनाई जा चुकी है। अगले वर्ष तक यह लक्ष्य 2.50 लाख करने का रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया है। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कानून भी है। कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं  की आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments