Latest news
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजः गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष फोकस राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहींः आयुक्त खाद्य घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहींः महाराज देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार विश्व प्लम्बर दिवस पर “प्लम्बर सम्मान समारोह“ का हुआ आयोजन प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की भेंट प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति विधानसभा सत्र का तीसरा दिनः सड़क से लेकर सदन तक ‘घमासान’ कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

[t4b-ticker]

Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला सशक्तिकरण केवल एक शब्द नहीं बल्कि एक संकल्पः स्पीकर

महिला सशक्तिकरण केवल एक शब्द नहीं बल्कि एक संकल्पः स्पीकर

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवभूमि यूनिवर्सिटी, देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और समय पर जांच के महत्व पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को इन गंभीर बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, महिला सशक्तिकरण केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जिसे हमें मिलकर साकार करना होगा। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं, लेकिन हमें उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, ष्शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की असली ताकत है। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो पूरा समाज प्रगति करता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे निडर होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करें।
अपने संबोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिले अवसरों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, मोदी सरकार में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिला आरक्षण कानून ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और महिला सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सेना, पुलिस, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में आज महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज भारत में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं और समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस दौरान डॉ गरिमा शर्मा, नितिका शर्मा, डीन देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी चारु ठाकुर, वाईस चांसलर डॉ प्रीति कोठियाल, प्रो वाईस चांसलर रितिका मेहरा,  वरुण अग्रवाल, मंच संचालन डॉ निरझारा सिंघवी , विधि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments