Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित

अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित

देहरादून। अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन आज आफिसर्स ट्रांजिट होस्टल, रेसकोर्स, देहरादून में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से आए सांख्यिकी सेवा संघ के अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए धीरज गुप्ता और संदीप पांडेय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों को बराबर 31-31 मत प्राप्त हुए। टाई की स्थिति उत्पन्न होने के बाद अर्थ एवं संख्या निदेशालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक चित्रा द्वारा पर्ची प्रणाली के माध्यम से धीरज गुप्ता को विजेता घोषित किया गया।
महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार और सीमा धिमान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अशोक कुमार को 43 मत प्राप्त हुए, जबकि सीमा धीमान को 19 मत मिले। इस प्रकार, अशोक कुमार ने महामंत्री पद पर शानदार जीत दर्ज की। अन्य पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर उदित कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश संयुक्त मंत्री पद पर नवीन कुमार, उपाध्यक्ष (गढ़वाल मंडल) पद पर अरविंद यादव, उपाध्यक्ष (कुमाऊं मंडल) पद पर राजीव कुमार जायसवाल को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर आलोक कुमार, नवीन कुमार, मनोज कुमार, सुन्दर सिंह तोमर, सुरेश चन्द्र चुने गए। चुनाव अधिकारी निर्मल कुमार शाह और ललित मोहन जोशी ने विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की।
इस अवसर पर अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड के सुशील कुमार, निदेशक, पंकज नैथानी, अपर निदेशक, डॉ. मनोज पंत, निदेशक, सेतु आयोग/अपर निदेशक, डॉ. डी.सी. बड़ोनी, संयुक्त निदेशक, ईला पंत,  उप निदेशक, रश्मि हलधर, उप निदेशक राजेश कुमार, उप निदेशक एवं अर्थ एवं संख्याधिकारी, संजय शर्मा और अतुल आनंद  प्रदेश, अध्यक्ष, अरूण पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड, प्रदेश महामंत्री, शक्ति प्रसाद, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments