Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपार्टी आलाकमान का सिग्नल मिलने पर होगा मंत्रिमंडल विस्तारः दुष्यंत गौतम

पार्टी आलाकमान का सिग्नल मिलने पर होगा मंत्रिमंडल विस्तारः दुष्यंत गौतम

देहरादून। उत्तराखंड में एक ओर कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं तो वहीं अब तक मंत्री पद नहीं पा सके नेताओं में उम्मीद की किरण जागी है। सोमवार को उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश के दौरे पर आए हैं। आते ही वो ताबड़तोड़ बैठकें ले रहे हैैं
अपने दौरे के तह ऋषिकेश पहुंचे बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी बात की। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि .यह संसदीय बोर्ड का मामला है। वे इस पर फैसला करेंगे। एक बार जब वे इसे मंजूरी दे देंगे, तो इसका विस्तार किया जाएगा। सोमवार को ऋषिकेश में संगठन पर्व के अन्तर्गत राजेन्द्र तड़या को सर्वसम्मति से भाजपा ऋषिकेश जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।उत्तराखंड बीजपी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने ऋषिकेश में बीजेपी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन आत्मक जनपद ऋषिकेश के लिए डोईवाला निवासी राजेंद्र तड़ियाल को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments