Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधहल्द्वानी में 3,500 रूपये की रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी में 3,500 रूपये की रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील बाजपुर में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भूमि विवाद के समाधान के बाद नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
विजिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति से भूमि के नामांतरण के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षक अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। 11 मार्च मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments