Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संास्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आये तथा सभी का जीवन सफलता के नये-नये रंगों से रंगायमान हो इसकी भी मुख्यमंत्री ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments