Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के मकसद से विशेष अभियान चलाया...

राज्य में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के मकसद से विशेष अभियान चलाया जा रहा

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी ने मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि 15 मार्च विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर उत्तराखंड राज्य में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के मकसद से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उत्तराखंड में क्वालिटी रिवोल्यूशन लाएगा। इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, क्वालिटी कनेक्ट कैंपेन ऑफ द गवर्नमेंट ऑफिसियल की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा भारतीय मानक ब्यूरो के अधिनियम में निहित उपभोक्ता के अधिकारों के तहत जनता को जागरूक भी किया जा रहा है।
निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की वर्तमान वित्तीय वर्ष दो बैठकें आयोजित की गई। जिसमें राज्य की क्रय नीति में भारतीय मानक ब्यूरो  द्वारा सत्यापित उत्पादों को प्रमुखता देने के लिये कहा गया। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बीआईएस केयर एप्लिकेशन को  डाउनलोड कर, इसके माध्यम से अपने अधिकारियों को समझते हुए उत्पादों की खरीद में गुणवत्ता को ध्यान देने का आग्रह किया। इसी ऐप के माध्यम से उन्होंने उपभोक्ताओं को बी आई एस द्वारा सत्यापित किए गए को जांचने का आग्रह किया। निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया की विभिन्न उत्पादों से संबंधित केंद्र सरकार द्वारा जारी गुणवत्ता नियंत्रण आदेश हेतु मार्केट सर्वेक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा  मानक मित्रों की मदद से राज्य भर के सरकारी दफ्तरों में जागरूक अभियान चलाए जा रहे है।
निदेशक सौरभ तिवारी ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तराखंड में बीआईएस द्वारा इस वर्ष ग्राम पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न मेलों और प्रदर्शनियों में उपभोक्ताओं को आईएसआई चिह्नित उत्पादों की जानकारी, 300 से अधिक स्टैंडर्ड क्लबों के माध्यम से छात्रों के लिए गतिविधियाँ एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय संवेदनशीलता से कार्यक्रमों का संचालन, मानक मंथन कार्यक्रम एवं कैप्सूल कोर्स कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सौरभ तिवारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना बीआईएस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे आईएसआई मार्क वाले प्रमाणित उत्पादों का ही उपयोग करें और किसी भी तरह की शिकायत के लिए बीआईएस हेल्पलाइन अथवा ऐप का उपयोग करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments