Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें...

मंत्री जोशी ने पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) स्व. जनरल बिपिन रावत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनरल बिपिन रावत के प्रति अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि जब वह पहाड़ के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए लंबाई में छूट दिलाने को लेकर जनरल रावत से मिले थे, तो उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। उसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड के युवाओं को सेना में लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट मिल रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका मुख्य द्वार सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के वीर सपूत थे, जिन्होंने अपनी असाधारण वीरता और साहस से देश का गौरव बढ़ाया। उनका जीवन हमेशा राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments