Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजन सेवा केंद्र लूट मामले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो...

जन सेवा केंद्र लूट मामले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो बदमाश घायल, गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत जनसेवा केंद्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों में से दो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने मौके से अरेस्ट कर लिया। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीसरे बदमाश की तलाश जारी है। बता दें कि गत 11 मार्च को रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत जैन प्लाट के पास तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र में तमंचे के बल पर दो लाख रुपए की लूट करके स्कूटी से फरार हो गए थे। बदमाशों ने जन सेवा केंद्र के काउंटर में रखे दो लाख रुपए उठा लिए थे। जिसके बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार देर रात को दून पुलिस रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तो उसी दौरान स्कूटी पर सवार बदमाश चेकिंग बैरियर पर ना रुक कर जंगल की तरफ भाग गए।
पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के हाथ और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। साथ ही दूसरे बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। साथ ही जौलीग्रांट अस्पताल जाकर बदमाश से पूछताछ भी की।
गौर हो कि पुलिस घटना के बाद से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी। पुलिस ने घटना के बाद मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया था। जिसके बाद पुलिस को बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस तीसरे बदमाश की तलाश में जुटी है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार बदमाश थाना रायपुर में जन सेवा केंद्र में हुई लूट की घटना में शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाश से चोरी की मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा व 4 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद किया गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना चांदपुर जिला बिजनौर के है। जिन पर कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिल रही है। बदमाशों की पहचान साहिल निवासी बिजनौर और कामिल के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments